फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Website can be built only five schools in five days

पांच दिनों में पांच विद्यालय ही बनवा सके वेबसाइट

Sun, 15 May 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Website can be built only five schools in five days
एटा। जिले के 556 माध्यमिक विद्यालयों को वेबसाइट बनाकर परिषद को इसका विवरण भेजना है। पांच दिनों में महज पांच ही विद्यालयों ने वेबसाइट बनवाई है। जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद नए सत्र के शुरू होने से पहले ही वेबसाइट मांग रहा है। इसके लिए बार-बार चेतावनीपत्र भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले शिक्षा सत्र में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत शुक्ल ने आठ नवंबर 2021 को पत्र भेजकर यूपी बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व ही विद्यालयों की वेबसाइट बनाकर विवरण भेजने को कहा था। छह महीने में महज चार विद्यालयों ने ही वेबसाइट बनवाई और सूचना परिषद को दी।
विज्ञापन

शिथिलता बरतने पर विद्यालयों के साथ कड़ाई की गई तो 11 मई को डीआईओएस ने पत्र जारी किया। जिसके बाद पांच दिनों में संख्या बढ़कर नौ तक पहुंच सकी है। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा कई बार पहल करने के बाद भी रुचि नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि 11 मई को पत्र जारी किया गया था। तब तक चार ही विद्यालयों की वेबसाइट बन सकी थी, अब पांच दिनों में नौ हो गई है। जबकि 556 कुल विद्यालय हैं। धीमी प्रगति पर लगातार पत्र जारी किए जा रहे हैं। अंतिम तिथि 18 मई की गई है। इसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed