{"_id":"70279909a59c14c8973b67910a555705","slug":"weathering-the-sick-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार से बीमार पड़ रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार से बीमार पड़ रहे लोग
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 18 Aug 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की मार लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। काफी संख्या में लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को संयुक्त चिकित्सालय पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। दवा घर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक सभी जगह मरीजों की कतारें नजर आ रही थी।
इस समय मौसम का मिजाज खराब चल रहा है। पर्याप्त बारिश न हो पाने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। जो थोड़ी सी बारिश बीच बीच में हो जाती है। उससे मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। मंगलवार को चिकित्सालय पर लगभग 800 मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचे। इन मरीजों को इलाज में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले पर्चा बनवाने के लिए उन्हें लाइन के दौर से गुजरना पड़ा। जैसे तैसे पर्चा बन गया तो चिकित्सक के कक्ष के बाहर लगी लंबी लाइन के चलते उन्हें काफी परेशानी हुई। जब वे दवाघर पहुंचे तो यहां भी लंबी लाइन देखकर उनके हौंसले पस्त होने लगे। काफी प्रतीक्षा के बाद ही वे दवा प्राप्त कर सके। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में काफी संख्या में मरीज बुखार से पीड़ित थे। इन मरीजों का चिकित्सक ने रक्त परीक्षण कराया। लैव पर भी मरीजों को काफी भीड़ मिली। इसके अलावा चर्म रोग, डायरिया, पेट दर्द आदि की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी काफी रही। मरीज राम शंकर ने बताया कि भीड़ के चलते काफी दिक्कतें रही।
स्वास्थ्य विभाग के पास सभी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं होने दी जा रही। -डा. कृष्ण अवतार चिकित्साधीक्षक