फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Weather has changed but hot water is flowing from the taps of the bus stand

Etah News: मौसम बदला पर बस स्टैंड के नलों से निकल रहा गर्म पानी

Sun, 23 Jun 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Weather has changed but hot water is flowing from the taps of the bus stand
एटा। मौसम में बदलाव के बाद भी बस स्टैंड पर लगे हुए वाटर कूलर सही काम नहीं कर रहे हैं। रविवार को देखा गया कि यात्रियों को पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा था। लोग ठंडे पानी की बोतल खरीदकर यात्री पानी पी रहे थे।जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं की भरमार है। पानी से लेकर गर्मी से राहत देने वाले पंखे तक सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। स्टैंड पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। यहां से अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, आगरा, कासगंज, बदायूं, बरेली, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ के लिए भारी संख्या में यात्री आते-जाते हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड राज्यों के लिए भी बसों का आवागमन प्रतिदिन होता है। परिसर में बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सियां बनी हुई हैं। गर्मी व तेज धूप की वजह से यह गर्म हो जाती हैं, ऊपर जो पंखे लगे हुए हैं वह भी राम भरोसे चल रहे हैं। कौन सा पंखा कब खराब हो जाए कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन




निरंकारी समिति की ओर से आने वाले टैंकर से प्यास बुझाते हैं यात्री
बस स्टैंड परिसर मेें लगी हुई सारी व्यवस्थाएं बदहाल हैं। जिसके कारण यात्री पीने के पानी तक को तरस जाते हैं। या तो खरीद कर पीते हैं या घर पहुंचकर ही पानी नसीब होता है। ऐसे में संत निरंकारी समिति की ओर से प्रतिदिन 2 से 3 पानी के टैंकर बस स्टैंड के बाहर लगाए जाते हैं, ताकि यात्री प्यास लगने पर शुद्ध व शीतल जल पी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीने के पानी की व्यवस्थाओं में सुधार का प्रयास किया जा रहा है। वाटर कूलर पर अधिक बोझ पड़ जाता है जिसकी वजह से पानी ठंडा नही हो पाता। तापमान में गिरावट होगी तो पानी का खपत कम होगी और सबको ठंडा पानी मिलने लगेगा। - ओमप्रकाश सिंह, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed