{"_id":"5df66a1c8ebc3e880710339a","slug":"water-store-public-problem-etah-etah-news-agr420237969","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल से जलभराव से जूझ रहे जाटवपुरा के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल से जलभराव से जूझ रहे जाटवपुरा के लोग
विज्ञापन
गांधी मार्केट स्थित वार्ड संख्या एक के जाटवपुरा मोहल्ले की गलियों में भरा पानी- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। वार्ड संख्या एक स्थित जाटवपुरा की गलियों में पांच सालों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को जलभराव होने काफी समस्याएं होती हैं, लेकिन अब तक सभासद बेखबर बने हुए हैं। ऐसा नहीं है कि लोगों ने समस्या से निजात पाने के लिए पहल नहीं की है, प्रयासों के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या एक स्थित मोहल्ला जाटवपुरा के निवासी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। गलियाों में पानी भर जाने की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते वहीं बुजुर्ग और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। लोग दीवारों पर चढ़कर निकलने को मजबूर हैं।
करीब पांच सौ मीटर की जगह में खाली प्लॉट पड़े हैं जिसमें मोहल्ले का पानी जमा होता रहता है। खाली पड़े प्लॉट तालाब में तब्दील हो गए हैं। इसकी तरफ पालिका प्रशासन का भी ध्यान नहीं हैं। गंदे पानी के जलभराव की वजह से वहां पर तमाम तरह की गंदगी पनप रही हैं। लोग रोजाना संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
गंदा पानी निकालने के प्रयास शुरू
नगर पालिका की ओर से गंदे पानी को निकालने के लिए समर लगा रखी है फिर भी पानी खत्म नहीं होता है। नजदीक ही मैदान में बच्चे खेलते रहते हैं जिसकी वजह से समर के खुले नंगे तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
पांच साल से ऐसी ही समस्या बनी हुई है, पालिका में भी शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लंबे समय से मोहल्ला के वाशिंदों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है, पता नहीं कब निजात मिलेगी।
- हरेंद्र, निवासी जाटवपुरा
गलियों में पानी भर जाता है जिसकी वजह से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते हैं। पालिका कर्मचारियों से कई बार समस्या निस्तारण की अपील की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
- विशाल कुमार, निवासी जाटवपुरा
नगर पालिका की ओर से पहल शुरू कर दी गई है, टेंडर निकलते थे जो किसी कारणवश निरस्त हो गए हैं। जल्द ही टेंडर निकाले जाने हैं इसके माध्यम से गलियों का उच्चीकरण कर विकास कराया जाएगा।
छोटी देवी, सभासद वार्ड-1