{"_id":"601d86ed8ebc3e6fff4430f9","slug":"water-problem-will-solve-for-449-village-etah-news-agr479434161","type":"story","status":"publish","title_hn":"449 गांव के लोगों को घर-घर पहुंचेगा शुद्घ पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
449 गांव के लोगों को घर-घर पहुंचेगा शुद्घ पेयजल
विज्ञापन
देश के अंदर प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पीने का पानी मिल सके। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत 570 गांवों में से 449 चयनित गांवों में घर-घर शुद्ध पानी पहुंचेगा। यहां चयनित प्रत्येक गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही प्रत्येक घर में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। जिससे लोगों को साफ व स्वच्छ पीने योग्य पानी मिल सके।
सरकार की 2024 तक हर घर को नल से शुद्ध जल देने की योजना है। सरकार ने जिले के 449 गांवों को राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन के तहत नमामि गंगे योजना में शामिल किया है। चयनित गांवों में ओवरहैड टैंक बनाने का कार्य किया जाएगा। वहीं प्रत्येक घर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए कनेक्शन दिए जाएंगे। ये कार्य ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा हैदराबाद की पॉवर टैक कंपनी करेगी।
प्रोजेक्ट मैनेजर ने डीएम से को दी जानकारी
पॉवर टैक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील मिश्रा व एचआर मैनेजर तपन मिश्रा ने बताया कि योजना को लेकर बुधवार को डीएम सुखलाल भारती से मुलाकत की और उन्हें कंपनी द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
गांव का किया जाएगा सर्वे
प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील मिश्रा ने बताया योजना के तहत जिन गांवों को चयनित किया गया है। उन गांवों का कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पहले सर्वे किया जाएगा, इसके बाद कार्य शुरू होगा।
खारा होगा पानी तो लगाएंगे ट्रीटमेंट प्लांट
प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया सरकार की मंशा है कि लोगों को शुद्ध व स्वच्छ पानी पीने को मिले। उन्होंने बताया जानकारी मिली है कि जिले में कुछ गांव में खारे पानी की समस्या है। कहा कि चयनित गांव में अगर कोई गांव खारे पानी की समस्या से ग्रसित होगा तो वहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगा लोगों को मीठा पानी दिया जाएगा।