फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Water outside the surgical ward, mosquitoes increased the problem

Etah News: सर्जिकल वार्ड के बाहर पानी, मच्छरों ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 24 Nov 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Water outside the surgical ward, mosquitoes increased the problem
एटा। स्वास्थ्य विभाग साफ-सफाई को लेकर जागरूक कर रहा है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल वार्ड के बाहर ही गंदा पानी भरा हुआ है। जिसमें पल रहे मच्छर मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए परेशानी बने हुए हैं। डेंगू और मलेरिया को लेकर वह आशंकित हैं। अक्तूबर माह में संचारी रोग अभियान भी चलाया गया। लोगों को बताया गया कि घर और आसपास सफाई रखें।
विज्ञापन

जिससे मच्छर न पनप सकें। जागरूकता पर लाखों रुपये भी खर्च किए गए, लेकिन मेडिकल कॉलेज में बने सर्जिकल वार्ड के बाहर किसी भी स्वास्थ्य अधिकारी का ध्यान नहीं गया। आलम यह है कि नाली बंद होने से गंदा पानी वार्ड के बाहर प्रांगण में बह रहा है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशान कर रहे हैं। वार्ड के पास ही ओपीडी का दवा काउंटर है। बड़ी संख्या में मरीज यहां से दवा लेते हैं। यहां भी गंदा पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed