फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water logging in school premises even after two days of rain etah

Etah News: बारिश के दो दिन बाद भी स्कूल परिसर में भरा पानी, तीन दिन की करनी पड़ी छुट्टी

Tue, 27 Sep 2022 12:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 12:43 PM IST
सार

शहर में सकीट रोड स्थित श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में बारिश बंद होने के बाद भी पानी नहीं निकल सका है। इसके चलते विद्यालय प्रशासन को तीन दिन की छुट्टी करनी पड़ी। इसकी वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Water logging in school premises even after two days of rain etah
वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में भरा पानी । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सकीट रोड स्थित श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में बारिश बंद होने के बाद भी पानी नहीं निकल सका है। सोमवार को बच्चे पढ़ने आए तो परिसर में पानी भरा था। इसकी वजह से छात्र-छात्राएं अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इसके चलते विद्यालय प्रशासन को तीन दिन की छुट्टी करनी पड़ी। 
विज्ञापन


श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज सहायता प्राप्त है। विद्यालय में करीब 400 छात्र-छात्राएं शिक्षारत हैं। लगातार हुई बारिश से परिसर में पानी भर गया। पानी की निकासी न होने की वजह से बारिश बंद होने के बाद भी जलभराव बना हुआ है। सोमवार को विद्यालय खुलने की उम्मीद लेकर छात्र-छात्राएं पहुंच गए। स्कूल परिसर में पानी भरा देख उनको लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पढ़ाई हो रही प्रभावित 

जलभराव के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जबकि दो दिन से बारिश रुकने के बाद भी पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। जलभराव के कारण बुधवार तक बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य वीके पाठक ने बताया कि बारिश अधिक होने की वजह से परिसर में पानी भरा हुआ है। सोमवार को बच्चे पढ़ने आए थे लेकिन वापस करना पड़ा। बुधवार तक की छुट्टी करनी पड़ी है। मशीन लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed