{"_id":"57ec01b74f1c1b8574573d9b","slug":"warm-welcome-to-visit-up-to-27-years-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 साल यूपी बेहाल यात्रा का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 साल यूपी बेहाल यात्रा का जोरदार स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
27 साल यूपी बेहाल यात्रा का जोरदार स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहुंची 27 साल यूपी बेहाल कांग्रेस यात्रा में उमड़ी भीड़ से कांग्रेसी नेता गदगद दिखे। जिला मुख्यालय के मेहता पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि 27 वर्षों में प्रदेश की हालत बदतर हो गई है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठी बयानबाजी में माहिर नरेंद्र मोदी ने क्या लोगों के खातों में 15 लाख रुपये डाले हैं? पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया एवं संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर किसानों का कर्जा माफ एवं विद्युत बिल हाफ किया जाएगा। जिला प्रभारी उपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चोब सिंह, फिल्मी एक्टर राकेश राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, आसिफ अली भोले, इमरान अली, आदर्श मिश्र आदि मौजूद रहे।
जलेसर में पहुंची यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नवी आजाद के न आने से कार्यकर्ता निराश दिखे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशंभर दयाल गुप्ता, खेम चंद्र कुसुम, पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट, धर्मेंद्र राघव, अमित अग्रवाल, संजू रजा, सत्यदेव शर्मा, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। पिलुआ में यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
निधौलीकलां में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने 27 सालों में प्रदेश को बदहाल कर दिया है। पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पीएल पूनिया ने कांग्रेस को समर्थन देने का आह्वान किया। जिला सचिव नीरज गौड़, वीरेंद्र पचौरी, मनोज कुमार, गजेंद्र पचौरी, दौजीराम, विष्णु उपाध्याय, बृजेश तोमर, अनिकेत पचौरी आदि मौजूद रहे। अभिनेता राकेश राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जीटी रोड स्थित विरामपुर में जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया एवं उपेंद्र सिंह को मालाएं पहनाईं।
महिला कांग्रेस ने किया स्वागत
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता गुप्ता के नेतृत्व में महिला संगठन ने पार्टी नेताओं का स्वागत किया। साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा। उपस्थित महिलाओं में शिवानी गुप्ता, हेमलता गुप्ता, रीना गुप्ता, बेबी गुप्ता, कमला शर्मा आदि मौजूद थे।