{"_id":"58065e634f1c1b103070294c","slug":"vyaapaariyon-kee-hitaishee-hai-pradesh-sarakaar-maanapaal","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की हितैषी है प्रदेश सरकार : मानपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की हितैषी है प्रदेश सरकार : मानपाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शगुन वाटिका में मंगलवार को जिला सराफा एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्ग कारोबारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांध दिया।
परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की हितैषी है। सरकार ने व्यापारियों के हित में कई कदम उठाए हैं। व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जीएसटी में व्यापारियों के लिए जेल का प्रावधान किया है। व्यापारी कोई अपराधी नहीं है, जो उसे जेल भेजा जाए। इस काले कानून को व्यापारी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास को पूरी प्राथमिकता दी है। एसपी सुनील कुमार ने कार्यक्रम की सराहना की। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। आराध्य अग्रवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। वैष्णवी मिश्रा, अनन्या अग्रवाल, वेदिका, अंशिका अग्रवाल, निश्चल अग्रवाल आदि बच्चों ने नृत्य व गायन के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। बयोबृद्ध कारोबारी महेद्र पाल, भी अतिथियों, एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित किया गया। लकी ड्रा के विजेता व्यापारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला कोषाध्यक्ष मिंकी ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन एसेासिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान व्यापर मंडल के प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल, योगेश सिंघल, गोपाल खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता, अशोक सिशोदिया, दविंदर चंडोक,अशोक अग्रवाल, राजवीर सिंह राजू, अवनीश अग्रवाल, दीपक चैयरमेन, सत्यप्रकाश गहलोत, प्रकाश माहेश्वरी, मुकेश गुप्ता, शशांक गुप्ता, संजय वर्मा, तपन बिडला, संदीप माहेश्वरी, गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।