फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Voting for the by-elections of two heads today

Etah News: दो प्रधानों के उपचुनाव के लिए मतदान आज

Tue, 18 Feb 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Voting for the by-elections of two heads today
शीतलपुर ब्लॉक से रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां। - फोटो : शीतलपुर ब्लॉक से रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां।
एटा। जिले के रिक्त दो ग्राम प्रधान पदों के लिए उपचुनाव प्रक्रिया के तहत बुधवार को मतदान कराया जाएगा। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोयना और गढ़ी तालुका बरौली में यह प्रक्रिया होगी। इसके लिए मंगलवार को शीतलपुर ब्लॉक से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कोयना में एक ही बूथ है। यहां कुल 786 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर नया प्रधान चुनेंगे। अजय कुमार, रूप सिंह और अरुना देवी यहां पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। जबकि ग्राम पंचायत गढ़ी तालुका बरौली में तीन बूथ हैं। इनमें 1708 मतदाता चार प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला करेंगे। यहां प्रियंका, सुधीर कुमार, दलवीर और अनीता के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को शीतलपुर ब्लॉक से चार पोलिंग पार्टियों को पुलिसबल के साथ बस से संबंधित बूथों पर रवाना किया गया, जो कुछ ही देर में पहुंच गईं और मतदान संबंधी तैयारियां शुरू करा दीं। बुधवार को इन चारों बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मतदाता पार्टियां प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शाम को मत पेटिकाएं शीतलपुर ब्लॉक पर लाकर जमा करेंगी। 21 फरवरी को सुबह 8 बजे से ब्लॉक पर ही मतगणना कराई जएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed