फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Volunteers pulled cult movement in the city

स्वंय सेवकों ने नगर में निकाला पंथ संचलन

Thu, 22 Oct 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 22 Oct 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
Volunteers pulled cult movement in the city
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख जगदीश ने कहा है कि बिना संगठन के किसी भी परिवर्तन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके लिए संगठन आवश्यक है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना विजय दशमी के मौके पर 1925 में की गई।
विज्ञापन

स्थापना से अब तक लगातार संघ सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रहा है।
प्रचारक प्रमुख जगदीश पथ संचलन से पूर्व शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित रहने की जरुरत है।
इस प्रकार के भाव का जागरण आज के दिन होना चाहिए। जिला कार्यवाहक दीपराज माहेश्वरी ने कहा कि विजय दशमी का पर्व शक्ति उपासना का दिन है। इस दिन की महत्वता के चलते शस्त्र पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पथ संचलन के द्वारा संघ शक्ति तथा स्वयं सेवकों के अंदर अनुशासन का भाव जागृत किया जाता है।
विज्ञापन

इसके पश्चात प्रभुपार्क मैदान से गणवेशधारी स्वयं सेवकों का पथ संचलन शुरु हुआ। नगर की माल गोदाम, रेलवे रोड, गांधी मूर्ति, नदरई गेट बाजार, सोरों गेट, मोहल्ला जय जयराम, सहावर गेट सहित अन्य क्षेत्रों में स्वयं सेवकों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। सबसे आगे घोड़े पर सवार स्वयं सेवक संघ की पताका लिए सवार थे। उसके पीछे कई गणों में स्वयं सेवक चल रहे थे। शस्त्रधारी, दंडधारी गणवेश थे।
 पथ संचलन का नगर भ्रमण के बाद प्रभुपार्क में समापन हुआ। पथ संचलन का संचालन दीपराज माहेश्वरी ने किया। इस दौरान सहनगर कार्यवाहक कौशल साहू, सर्व व्यवस्था प्रमुख हरिपाल कुशवाह एवं जयपाल रहे।

इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों में विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा, विभाग कार्यवाह राजकिशोर, नगर संघ चालक ज्ञान माहेश्वरी, सहनगर संघ चालक नरेश, घोष प्रमुख राजबहादुर, वरुण उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, रमेश गोला, राजवीर, अशोक, हिमांशु, एदलसिंह, रामकुमार, भगवती, अजय, रामकिशोर, सुरेश, पूर्णेंद्र सोलंकी, बीडी राना, नीरज शर्मा, महेंद्र राना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed