{"_id":"61acf45f556b420cfa1640ab","slug":"virtual-launch-of-rtpcr-lab-and-42-sub-health-centers-etah-news-agr5169190151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर लैब व 42 उप स्वास्थ्य केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर लैब व 42 उप स्वास्थ्य केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल में बनाई गई रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमर्स चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) लैब और 42 नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्रों का रविवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शुभारंभ किया। इससे पहले सीएमओ ने लैब का निरीक्षण किया और मशीनों के बारे में ऑपरेटरों से जानकारी ली।
शुभारंभ के बाद सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने फीता काटा। कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का काफी प्रयास किया है। अब जिले में ही कोरोना जैसी भयंकर बीमारी की जांच समय से हो सकेंगी। जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है, जो गर्व की बात है। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरटीपीसीआर लैब में सोमवार से जांचें शुरू हो जाएंगी। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से कर दिया है।
अब तक आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल अलीगढ़ और आगरा भेजे जाते थे। वहां से रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लगता था। यहां लैब में तीन घंटे में 100 जांचें हो सकेंगी और 24 घंटे सेवाएं मिलेंगी। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए 42 नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्रों का भी उद्घाटन किया गया है। इन उप केंद्रों का भी सोमवार से संचालन शुरू हो जाएगा। इस दौरान सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व चिकित्सक आदि मौजूद रहे।