{"_id":"665b609993e82dcfe206c4e3","slug":"villagers-caught-three-buffalo-thieves-from-aligarhs-kattikhana-police-sent-them-to-jail-etah-news-c-163-1-sagr1016-117669-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ग्रामीणों ने अलीगढ़ के कट्टीखाने से पकड़े तीन भैंस चोर, पुलिस ने भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ग्रामीणों ने अलीगढ़ के कट्टीखाने से पकड़े तीन भैंस चोर, पुलिस ने भेजे जेल
Sat, 01 Jun 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव समसपुर स्थित डेयरी से बृहस्पतिवार की रात तीन भैंस चुराई गईं। ग्रामीणों ने इन्हें कट्टीखाने से मुक्त कराया और तीन भैंस चोरों को भी पकड़ लिए। जिन्हें पुलिस ने जेल भेजा है। उनके तीन साथियों पर भी मुकदमा दर्ज किया है। सीओ कृष्णमुरारी दोहरे ने बताया कि 30 मई की रात ग्राम समसपुर से तीन भैंसें डेयरी की दीवार काटकर चोरी कर ली गईं थीं। ग्रामीणों ने पचोखरा पैंठ एवं एलाना कट्टी कारखाना, अलीगढ़ में तलाश की। तीनों भैंस अलीगढ़ स्थित एलाना कट्टी खाने में मिलीं। इनको काटने की तैयारी की जा रही थी।
ग्रामीणों ने शुक्रवार को वहां से तीनों भैंस के साथ विष्णु कुमार उर्फ रोहित निवासी ग्राम धनसारी थाना छर्रा जनपद अलीगढ़, शकील उर्फ लल्ला निवासी मौहल्ला नौरंगाबाद थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस तथा सतीश उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम धनसारी थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ को पकड़ लिया। जिन्हें भैंस सहित शाम के समय जलेसर ले आए। भैंस मालिक से प्राप्त तहरीर के आधार पर पकड़े गए तीनों आरोपी व उनके तीन अन्य साथियों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शनिवार को तीनों को जेल भेजा गया है।