{"_id":"649d84e9564ba8c3c701c143","slug":"villagers-attacked-amin-and-bank-worker-who-went-to-attach-land-in-etah-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जमीन कुर्क करने गए अमीन और बैंककर्मी को ग्रामीणों ने धुना, भागते हुए पहुंचे थाने, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जमीन कुर्क करने गए अमीन और बैंककर्मी को ग्रामीणों ने धुना, भागते हुए पहुंचे थाने, मुकदमा दर्ज
Thu, 29 Jun 2023 06:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Jun 2023 06:49 PM IST
सार
एटा में जमीन कुर्क करने गए अमीन और बैंककर्मी को ग्रामीणों ने पीट दिया। इसके बाद कर्मी भागते हुए थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Etah News: जमीन कुर्क करने गए अमीन और बैंककर्मी को ग्रामीणों ने धुना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बैंक के बकाएदारों की जमीन कुर्क करने की मुनादी कराने के लिए अमीन और बैंककर्मी 26 जून को गए। यहां पर पथराव कर हमला कर दिया गया। इससे अमीन और कर्मचारी घायल हो गए। जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। अमीन ने दो भाइयों सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घटना बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कासोंन निजामपुर की है। गांव में सहकारी कुर्क अमीन रामपाल सिंह ने ओमप्रकाश, इसके भाई रामविलास उर्फ रामनिवास व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 26 जून की सुबह करीब 11.30 बजे गांव में अपने साथी अमीन शीलेंद्र कुमार, उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक सहायक फील्ड ऑफिसर राजीव मोहन व सत्यवीर सिंह और कार चालक योगेंद्र के साथ गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी...फिर सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
यहां बकाएदार ओमप्रकाश व रामकिशन की बंधक जमीन कुर्की की मुनादी लाउडस्पीकर से की गई। आरोप है कि इसके बाद गांव से लौटने लगे। तभी दोनों भाई कई अज्ञात लोगों के साथ बाइकों से आए और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध किया गया तो बैंक वसूली में लगी कार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले
इसके बाद पिटाई की और हत्या करने का प्रयास किया। पथराव होने से कार के शीशे टूट गए और यह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि अमीन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल
60 बकाएदारों पर है करोड़ों का कर्ज
अमीन का कहना है कि गांव कासोंन निजामपुर में 60 बकाएदार हैं। इन पर करोड़ों रुपया बैंक का बकाया है। जब भी वसूली करने जाते हैं तो ज्यादातर लोग कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं। इससे पहले भी अभद्रता की जा चुकी है।