फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Village leaders taught the village development master plan

ग्राम प्रधानों को ग्राम विकास योजना बनाने के सिखाए गुरु

Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Village leaders taught the village development master plan
कार्यशाला में बताया पंचायत स्तर पर खुली बैठक जरूरी - फोटो : अमर उजाला
राम पंचायत स्तर पर गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय पर प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने पंचायतों का विकास कराने में शासन प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ साहब सिंह ने की।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत केपी सिंह ने प्रधानों को ग्राम विकास की योजना बनाने की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानों से कहा कि विकास कार्यों में ग्रामीणों की सहभागिता भी जरूरी है। इसके लिए पंचायत स्तर पर खुली बैठक होना बहुत जरूरी है। संचालन कर रहे जिला योजना प्रबंधक गौरव जैन ने मौजूद प्रधानों को ग्राम विकास योजना के तकनीकी मूल्यांकन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस संबध में जिले के सभी प्रधानों को मास्टर ट्रेनरों की ओर से प्रशिक्षित भी किया जाएगा। डीपीआरओ सुनील पांडेय ने कहा कि जिले के सभी प्रधान शासन की योजनाओं का सही ढंग से कियान्वयन करें। बैठक में डीपीओ वीना सोलंकी, सहायक अभियंता जल निगम, डीपीसी मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed