{"_id":"62d6e74d19b39653d863459b","slug":"video-of-panchayat-assistant-taking-bribe-goes-viral-etah-news-agr540605040","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
विज्ञापन
मारहरा (एटा)। विकासखंड निधौली कलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओरनी में तैनात पंचायत सहायक का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पुराना है, जिसे लेकर प्रधान द्वारा शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पंचायत स्तर पर ग्रामवासियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए पंचायत सहायक तैनात किए गए हैं। इन पर भी पेंशन, सत्यापन आदि कार्यों में वसूली करने के आरोप लगने लगे हैं। ऐसा ही अवैध वसूली का एक वीडियो निधौली कलां की ग्राम पंचायत ओरनी का वायरल हुआ है। जिसमें वह वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन के लिए पंचायत सहायक रुपये लेते नजर आ रहा है। ग्राम प्रधान सोमेंद्र यादव सीटू ने बताया कि गांव में वृद्धावस्था पेंशन का सत्यापन चल रहा था।
उस दौरान पंचायत सहायक सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की और सबूत के तौर पर वीडियो बना ली, जो वायरल हो रही है। डीएम ने पीडी डीआरडीओ को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे, लेकिन आज तक कोई कर्रवाई नहीं हो सकी है। सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि मामले की जानकारी करेंगे। वीडियो में सत्यता है तो कार्रवाई की जाएगी।