फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Video of fight with school students goes viral, bikes also broken

एटा: विद्यालय छात्रों से मारपीट का वीडियो वायरल, बाइकें भी तोड़ी

Mon, 20 Feb 2023 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Video of fight with school students goes viral, bikes also broken
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक विद्यालय के छात्रों व अन्य युवकों की बीच मारपीट होने और बाइकों में तोड़फोड़ करने का एक वीडियो सोमवार की दोपहर वायरल हो गया। वारदात सोमवार की सुबह की बताई जा रही है। जबकि इसी घटना को लेकर दोपहर में परीक्षा छूटने के बाद छात्र पर हमला किया गया।
विज्ञापन


शहर में संचालित निजी विद्यालय ट्यूलिप के छात्रों का वीडियो वायरल हुआ है। छात्र और युवक एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद बाइक सवार युवक दूर हट जाते हैं और छात्र बाइकों में तोड़फोड़ कर ईंटों से प्रहार कर रहे हैं। यह मामला सोमवार की सुबह करीब सात बजे का है। इसके बाद वारदात में शामिल एक छात्र सरस्वती विद्यालय मंदिर में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा देकर दोपहर दो बजे निकल कर आता है। इस छात्र पर बाइक सवार युवकों द्वारा फिर लाठी डंडा व हॉकी से हमला किया जाता है। छात्र अरुण प्रताप की मां नीलम चौहान कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत करती हैं, लेकिन छात्र और उसकी मां सुबह वाली घटना में शामिल होने से इन्कार करते हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि सुबह मारपीट की घटना और वीडियो वायरल होने के बाद कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। दोपहर में एक छात्र अपनी मां के साथ आया था, उसने लिखित में कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन शिकायत की गई है। वीडियो से मिलान किया गया तो दोपहर में मारपीट में घायल छात्र सुबह भी शामिल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed