फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   620 Families Get Plots in Gangapuram Township Lottery, Allocation Streamed Live

गंगापुरम टाउनशिप: स्कूली बच्चों ने निकालीं किस्मत की पर्चियां, 620 आवेदकों को मिला आशियाना

Wed, 02 Sep 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 10:21 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा योजना के तहत गंगापुरम टाउनशिप के 620 भूखंडों का मंगलवार को लॉटरी के जरिए आवंटन किया गया। सूरसदन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पर्चियां निकालीं, जबकि आवेदकों ने पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण देखा।

विज्ञापन
620 Families Get Plots in Gangapuram Township Lottery, Allocation Streamed Live
गंगापुरम और नर्मदापुरम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे 620 परिवारों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ग्रेटर आगरा योजना के तहत सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया में जैसे ही लोगों के नाम खुले, खुशी से कई आंखें नम हो गईं और लोगों ने अपनों को गले लगाकर अपनी इस बड़ी खुशी का इजहार किया। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ग्रेटर आगरा योजना के तहत गंगापुरम टाउनशिप (टी-3) के भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई।
विज्ञापन


गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पर्चियां निकालकर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की, जिसका दूर-दराज बैठे आवेदकों ने यू ट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सीधा प्रसारण देखा। लॉटरी के माध्यम से एलआईजी श्रेणी के 76, एमआईजी-वन के 270, एमआईजी-टू के 49, एचआईजी-वन के 122 और एचआईजी-टू श्रेणी के 103 भूखंडों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन


कुल 620 भाग्यशाली आवेदकों को प्लॉट मिलने से उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। रिटायर्ड जज दिनेश कुमार शर्मा और प्रशिक्षु आईएएस हेमंत की विशेष मौजूदगी में कराई गई इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता की लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम.अरुन्मौली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed