{"_id":"6abff1d861253cf25e0a3abe","slug":"vehicle-hits-child-crossing-the-road-leg-broken-etah-news-c-163-1-eta1014-157652-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क पार कर रहे बच्चे को गाड़ी ने मारी टक्कर, पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क पार कर रहे बच्चे को गाड़ी ने मारी टक्कर, पैर टूटा
विज्ञापन
अलीगंज। गांव विथरा में सड़क पार कर रहे छह वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे का पैर टूट गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में बच्चे के नाना की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निवासी निरंजन नाथ ने बताया कि 29 सितंबर की शाम करीब छह बजे उनका छह वर्षीय नाती विशाल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अलीगंज की ओर से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया।
चालक की पहचान सुल्तानपुर निवासी शिवांश यादव के रूप में हुई। आरोप है कि चालक ने बच्चे का इलाज कराने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में इससे इनकार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद