{"_id":"6abff25f564c0031060b2ce1","slug":"traders-staged-a-protest-by-boycotting-upi-payments-etah-news-c-163-1-eta1013-157645-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: यूपीआई भुगतान का बहिष्कार कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: यूपीआई भुगतान का बहिष्कार कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एमडीआर के विरोध में घंटाघर पर यूपीआई का बहिष्कार कर प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
एटा। यूपीआई पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) के विरोध में शुक्रवार को नगर के व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। घंटाघर पर नए प्रावधान के खिलाफ प्रदर्शन किया और यूपीआई का बहिष्कार का एलान किया। व्यापारियों ने प्रदर्शन के दौरान यूपीआई ट्रांजेक्शन बंद कर केवल कैश में लेनदेन करने की घोषणा की।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल और राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को एटा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी एकजुट हुए। अध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में दोपहर में एक बजे घंटाघर पर एकत्रित होकर व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर विरोध जताया। हाथों में नो यूपीआई सिर्फ कैश के पर्चे लेकर व्यापारियों ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की।
व्यापारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान वर्तमान में व्यापारिक लेनदेन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लागू होने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। धरने के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी सदस्य जुलूस के रूप में नगर के प्रमुख बाजारों में पहुंचे। अन्य व्यापारियों से यूपीआई भुगतान का बहिष्कार करने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में नारे लगाए और केंद्र सरकार से इसे वापस लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई के माध्यम से होने वाले भुगतान पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क व्यापारियों के हित में नहीं है। प्रदर्शन में अशोक सर्राफ, कल्लू मियां, राकेश वार्ष्णेय आरके ज्वेलर्स, अतुल राठी, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय बॉबी, संजीव वार्ष्णेय, संजीव जैन, उमेश प्रताप सिंह चौहान, आनंद सर्राफ, नेवी जैन, साबिर मियां आदि व्यापारी शामिल रहे।