{"_id":"6abff28831c2f7bc3c0c28fc","slug":"a-maharashtra-based-company-will-work-on-the-142-crore-project-etah-news-c-163-1-eta1004-157617-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 142 करोड़ की परियोजना पर महाराष्ट्र की कंपनी करेगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 142 करोड़ की परियोजना पर महाराष्ट्र की कंपनी करेगी काम
विज्ञापन
एटा। जलेसर नगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या दूर करने के लिए 142 करोड़ रुपये की परियोजना पर जल्द काम शुरू होने जा रहा है। परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। महाराष्ट्र की आर एंड बी इंफ्रा लिमिटेड कंपनी को परियोजना का काम मिला है। अक्तूबर के अंत तक जावड़ा नहर से जलेसर क्षेत्र तक पानी पहुंचाने का काम शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा।
परियोजना के पहले चरण के तहत आगरा रोड स्थित जावड़ा नहर से पानी लाने के लिए करीब 32 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। हजारा नहर के किनारे जावड़ा में इंटेक वेल बनाया जाएगा। इसी इंटेक वेल के माध्यम से नहर का पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही जलेसर में करीब तीन हेक्टेयर जमीन पर 11 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। यहां नहर से लाए गए पानी को शोधित कर पेयजल के रूप में नगर क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। इंटेक वेल से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पहुंचाने के लिए 32 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का प्रावधान है।
दूसरे चरण में बिछेगी 67 किमी पाइपलाइन
परियोजना के दूसरे चरण में जलेसर नगरीय क्षेत्र में करीब 67 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा पानी के भंडारण और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। इनमें दो टैंक 1400-1400 किलोलीटर क्षमता के होंगे, जबकि तीसरे की क्षमता 700 किलोलीटर होगी।
विज्ञापन
48 हजार की आबादी होगी लाभान्वित
परियोजना पूरी होने के बाद जलेसर नगर क्षेत्र की करीब 48 हजार की आबादी को नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। नहर से पानी लाकर उसका शोधन करने के बाद पाइपलाइन नेटवर्क और ओवरहेड टैंकों के माध्यम से घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था तैयार की जाएगी।
जावड़ा स्थित हजारा नहर से जलेसर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 142 करोड़ की परियोजना की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। महाराष्ट्र की आर एंड बी इंफ्रा लिमिटेड कंपनी द्वारा निर्माण कार्य अक्तूबर के अंत में शुरू किया जाएगा। - सैय्यद तारिक अली, अधिशासी अभियंता, जलनिगम