फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Security arrangements fail; youths run amidst vehicles on the highway.

Etah News: सुरक्षा व्यवस्था फेल, हाईवे पर वाहनों के बीच दौड़े युवा

Fri, 02 Oct 2026 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Security arrangements fail; youths run amidst vehicles on the highway.
मंज़िल की ओर बढ़ते कदमः शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम से आयोजित क्रॉस क
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम से शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में यातायात व्यवस्था की गंभीर कमी नजर आई। प्रतियोगिता में बच्चे और युवा जीटी रोड पर दौड़ते रहे लेकिन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के बीच उनकी सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस मौजूद नहीं थी। इससे दौड़ में शामिल प्रतिभागियों के साथ हादसे का खतरा बना रहा।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम से सुबह 7ः30 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों से लेकर युवाओं ने इसमें प्रतिभाग किया। 5 किलोमीटर दौड़ स्टेडियम से आरटीओ कार्यालय से वापस स्टेडियम पर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। दौड़ के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था तो की गई थी, लेकिन यातायात को नियंत्रित करने और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने के लिए यातायात पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। प्रतिभागियों को सड़क पर दौड़ते समय वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
विज्ञापन


नवीन यादव और शिवांगी ने पाया प्रथम स्थान
क्रॉस कंट्री दौड़ के दौरान बालक वर्ग में नवीन यादव ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद आकाश, सनी, आदित्य, पंकज और नीरज लोधी ने क्रमशः स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में शिवांगी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद आरवी, गुनगुन, रिंकी, वर्षा यादव और रूबी ने क्रमशः स्थान हासिल किया। इस दौरान कबड्डी एसोसिएशन के सचिव रजनीश यादव, देवेश, प्रवेंद्र सिंह, योगेश कुमार, शुभम कुमार और रितिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--वर्जन--
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर क्रॉस कंट्री दौड़ के आयोजन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को यातायात व्यवस्था के लिए पत्राचार किया था लेकिन काफी इंतजार के बाद भी यातायात पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद अन्य लोगों के सहयोग से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन कराया गया। - अरविंद यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी

---
पत्र आने का मामला संज्ञान में नहीं है। खेल विभाग की ओर से संपर्क किया जाता तो किसी भी यातायात पुलिस टीम को भेजकर व्यवस्था कराते। इस मामले की जांच की जाएगी। - अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed