{"_id":"58ea79654f1c1bd0355b570b","slug":"veer-rath-par-hue-savaar-nagaada-baaj-raha","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर रथ पर हुए सवार, नगाड़ा बाज रहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर रथ पर हुए सवार, नगाड़ा बाज रहा...
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जन्म कल्याणक महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर रथ पर हुए सवार, नगाड़ा बाज रहा..., होली खेले मुनिराज अकेले वन में...। भजनों पर झूमते श्रावक-श्राविकाएं, जयकारों से गूंजता वातावरण और मन में आस्था। रविवार को भगवान महावीर के 2616वें जन्म कल्याणक महोत्सव में भक्ति का रस बरसा। तीन दिवसीय महोत्सव के शुभारंभ पर शहर में रथयात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
-------------
वीर विमल क्षेत्र में हुआ मस्तकाभिषेक
रविवार सुबह कासगंज रोड स्थित वीर विमल क्षेत्र में भगवान महावीर की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इस मौके पर पीत वस्त्रधारी इंद्र-इंद्राणियों ने अनूठी छटा बिखेरी। इस मौके पर राजेंद्र जैन, सर्वेश जैन, पीयूष जैन, प्रशांत जैन, अनुराग जैन, सुधीर जैन, राजीव सुल्ली, निर्मल जैन, विपिन जैन, मनोज जैन, नितिन जैन, सतीश जैन, शशि जैन, जिनवाणी जैन, अलका जैन, प्रीति जैन, नंदिनी जैन मौजूद रहे।
------------
मरीजों को बांटे गए फल
महावीर जन्मकल्याणक के मौके पर चुनमुन झांकी मंडल और विमल सागर सेवा समिति के बैनर तले सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, संदीज जैन भाजपा, संजीव जैन, अरुण अन्नू, दिलीप जैन, दिनेश चंद्र जैन, विक्रांत जैन, अंकित जैन, विकास जैन बाबा, ईशान जैन, मोना जैन, विवेक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------
ध्वजारोहण के साथ मेले का उद्घाटन
घंटाघर पर आयोजित तीन दिवसीय जन्मकल्याणक महोत्सव का सदर विधायक विपिन वर्मा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर दिगंबर जैन वीर मंडल का ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, गुलाब चंद्र जैन, सतेंद्र जैन, संजय जैन, शैलेंद्र जैन, अनिल गैस, अमित जैन, राजकुमार जैन, गौरव जैन, प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे।
--------------
रथयात्रा में जमकर थिरके कदम
महोत्सव के उद्घाटन के बाद पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा पुलिया गर्वी, लोकमनदास तिराहा, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, महावीर पार्क, घंटाघर, बजरिया, सुभाष मूर्ति, हाथी गेट, जीटी रोड, गोदाम चौकी होती हुई जैन मेला स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान रथ में खवासी, रोकड़िया, सारथी और इंद्र भगवान की सेवा में जुटे रहे। युवा भगवान के रथ को हाथों से खींच रहे थे। जिनवाणी मां के रथ की शोभा भी देखते बन रही थी। रथयात्रा में जगह-जगह श्रावकों ने आरती कर स्वागत किया। जमकर श्रावकों के कदम भी थिरके। योगेश जैन, पंकज जैन, पदम जैन, उमेश जैन, विनय जैन, विजय चंद्र जैन, मुकेश चंद्र जैन, अनुज जैन, आनंद जैन मौजूद रहे। वहीं शाम को जैन मेला स्थल पर भगवान महावीर की 2616 दीपक से महाआरती कर समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
---------------
आज होंगे बधाई गीत और पालना
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के मौके पर सोमवार को घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल में बधाई गीत और पालना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को आरती के बाद विशुद्ध भक्त परिवार द्वारा एक शाम महावीर के नाम कार्यक्रम होगा। जिसमें अलवर की सुनील एंड पार्टी के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रवीन जैन, दीप प्रज्वलन कैलाश चंद्र जैन, चित्रअनावरण नरेंद्र जैन, मनोज जैन करेेंगे।