{"_id":"679a69ccac8ba7498e0e842c","slug":"van-driver-and-student-injured-in-road-accident-etah-news-c-163-1-eta1001-128914-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में वैन चालक व छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में वैन चालक व छात्र घायल
Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय विद्यालय के छात्र का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय विद्यालय के छात्र का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में जीटी रोड पर महाकालेश्वर मंदिर के पास बाइक की चपेट में आने से केंद्रीय विद्यालय का छात्र और सड़क पार करा रहा वैन चालक घायल हो गए। छात्र की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 2 को रेफर किया गया है।
थाना मलावन के गांव निगोह हसनपुर निवासी स्कूल बैन चालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह बुधवार को केंद्रीय विद्यालय से बच्चों को एटा शहर छोड़ने आया था। शहर में जीटी रोड पर महाकालेश्वर मंदिर के पास कक्षा 4 के छात्र अंशू निवासी तुलसीपुरम को वैन से उतारकर घर जाने के लिए सड़क पार करा रहा था। उसी समय गलत दिशा से आ रही एक बाइक की चपेट में आने से हम दोनों लोग घायल हो गए। स्कूल की दूसरी वैन के चालक ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अंशू को आगरा रेफर कर दिया।
इसके अलावा कोतवाली देहात के गांव छितौनी निवासी रविंद्र, थाना बागवाला के गांव लोया बादशाहपुर निवासी रामकली, नगला सेमरा थाना व जिला कासगंज निवासी शिशुपाल और धर्मवीर सिंह, थाना व कस्बा जैथरा निवासी दीपक घायल हुए हैं। इनमें से शिशुपाल और धर्मवीर को अलीगढ़ रेफर किया गया है।