फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vajpayee's birthday is celebrated as a day of good governance

सुशासन दिवस के रूप में मनाया वाजपेयी का जन्मदिन

Thu, 25 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 25 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vajpayee's birthday is celebrated as a day of good governance
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 90वां जन्मदिन भाजपाइयों ने गुरुवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए। इनमें भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने भाग लिया और झाडू लगाई। साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए।
विज्ञापन



अटल के जन्मदिन पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत घंटाघर, सुभाष मूर्ति, हाथी गेट पर सफाई अभियान चलाया गया। इसमें क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह ने भाग लिया और झाडू लगाई। वहीं जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल भी वितरित किए। इस दौरान सांसद ने लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास सफाई रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन




इसके बाद रेलवे रोड स्थित पीके जैन सभागार में आयोजित काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह ने की। इस मौके पर सांसद ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। कवि गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर कवि राजेश व्याकुल, भूपेंद्र सिंह, विक्रांत माधौरिया, वीरेंद्र वार्ष्णेय आदि ने अपनी कविताओं में अटल जी का जिक्र कर सभी को भावविभोर कर दिया। संचालन कवि मुकेश मीत ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एडवोकेट, पूर्व विधायक प्रजापलन वर्मा, सत्यपाल सिंह राठौर, विजेंद्र सिंह राठौर, श्यामपाल सिंह, पंकज तिवारी, वीरेंद्र वार्ष्णेय, विपिन वर्मा डेविड, बल्देव सिंह राठौर, जीतेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed