फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Used to cheat by showing a bundle of fake 500 rupee notes

Etah News: 500 रुपये के नकली नोट की गड्डी दिखाकर करते थे ठगी

Wed, 10 Jul 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Used to cheat by showing a bundle of fake 500 rupee notes
एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार को राहगीरों को ठगने की फिराक में तीन अंतरजनपदीय ठगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग 500 रुपये के नकली नोटों की गड्डी दिखाकर लोगों को ठगते थे। इनके पास से 3 तमंचे, 8 कारतूस व 500-500 रुपये के एक लाख के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का एक सक्रिय गिरोह है। गोपाल निवासी मोहल्ला करबला थाना दक्षिण फिरोजाबाद इसका सरगना है। जबकि आकाश राठौर निवासी मोहल्ला करबला और आकाश निवासी ग्राम लुटिया आना सराय जनपद कौशांबी सदस्य हैं। यह लोग ट्रेन के माध्यम से दिल्ली, बंगाल, तमिलनाडु और चेन्नई, लखनऊ, फिरोजाबाद जैसे राज्य व शहरों में टप्पेबाजी व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके पास 500 रुपये के नोट के आकार की एक लाख रुपये की कागज की गड्डी रहती है। जिसके ऊपर एक या दो असली नोट लगाकर रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैंकों को बाहर या किसी मनी ट्रांसफर शॉप के बाहर खड़े होकर ये लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। एक लाख रुपये के नोट की गड्डी दिखाकर खाते में पैसा डालने की बात कहते हैं। लालच देते हैं कि आप हमारे खाते में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दो। हम आपको खर्चे के रूप में 8-10 हजार रुपये दे देंगे। लालच में आकर लोग रुपये ट्रांसफर कर देते हैं। जिसके बाद यह लोग नकली रुपये देकर मौके से निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed