फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Up to 200 fever victims reaching the medical college daily

Etah News: मेडिकल कॉलेज में रोजाना पहुंच रहे 200 तक बुखार पीड़ित

Fri, 21 Jul 2023 09:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Jul 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Up to 200 fever victims reaching the medical college daily
एटा। कई दिन लगातार बारिश हुई दो दिन से धूप खिल रही है। ऐसे में लोग बीमारियों का शिकार होने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां प्रतिदिन 180 से 200 बुखार पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


आम दिनों में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 900 से 1000 तक मरीजों के पर्चे बनते हैं, लेकिन तीन दिनों से यह संख्या 1200 से 1250 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 1246 मरीजों के पर्चे बने। सर्वाधिक मरीज फिजीशियन कक्ष के बाहर देखने को मिले। इसके अलावा आंखों के विभाग में भी मरीज अधिक रहे। फिजीशियन डॉ. कुलदीप ने बताया कि बारिश के बाद अचानक से गर्मी बढ़ी है। लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में वह बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। लोगों को बुखार अपनी चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया 120 से 130 बुखार से पीड़ित उनके पास पहुंच रहे हैं। जबकि बाल रोग विभाग में डॉ. पारस ने बताया कि 70 से 80 बच्चे प्रतिदिन ओपीडी में बुखार के पहुंचते हैं। जहां दो से तीन बच्चों को हालत के अनुसार भर्ती कर लिया जाता है। बाकी की जांच के बाद दवा देकर भेज दिया जाता है। कभी- कभी प्लेटलेट्स कम की शिकायत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed