फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   unworthy people take the installment

120 अपात्र लोग आवास की पहली किस्त लेकर हुए फरार

Sun, 07 Feb 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
unworthy people take the installment
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लोगों को आवास मुहैया कराया जाता है। वित्तीय वर्ष 2016 से 2020 तक कई पात्र लोगों को आवास दिया गया। इसमें 120 अपात्र लोग पीएम आवास की पहली किस्त लेकर कहीं गायब हो गए हैं। वहीं विभाग अब इनके खिलाफ नोटिस जारी कर रहा है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण निर्मल कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत करीब 120 लोग ऐसे हैं जिन्होंने गलत तरीके से योजना का लाभ लिया और गायब हो गए। इनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की जांच पड़ताल की गई। जिसमें 120 लोग अपात्र पाए गए। ये सभी अपात्र लोग आवास योजना के तहत एक किस्त के रूप में 40 हजार रुपये भी ले चुके हैं लेकिन इनके यहां एक भी आवास बना हुआ नहीं मिला। जब उनको रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया तो वह गायब हो गए। इनके खिलाफ दोबारा नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed