फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Uncontrolled bus fell into ditch while trying to save pickup, female conductor died

Etah News: पिकअप को बचाने में बेकाबू बस खाई में गिरी, महिला परिचालक की मौत

Tue, 02 Apr 2024 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 02 Apr 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bus fell into ditch while trying to save pickup, female conductor died
एटा। फर्रुखाबाद से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस पिकअप बचाने में बेकाबू होकर खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। महिला परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में बैठे 12 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद डिपो की बस सोमवार रात यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। रास्ते में जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोर्चा और अंगरैया गांव के बीच सामने से आ रही एक मैक्स पिकअप को बचाने के चक्कर में रात करीब 10:30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर खाई में उतर गई और एक पेड़ से टकराकर रुक गई। बस के अचानक खाई में उतरने और एक ओर झुककर पेड़ से टकराने से कई यात्रियों के चोटें आईं। सबसे अधिक चोटें बस की परिचालक रेखा (49) को आईं। जिसके बस के अंदर ही मौत हो गई। मृतका के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

---------------
मृतक आश्रित कोटे में मिली थी नौकरी
फर्रुखाबाद जिले के थाना फतेहगढ़ गांव नगला दीना भोलेपुर निवासी महिला रेखा को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। इसके पति ज्ञानेंद्र सिंह भी रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत थे। 2008 में उनकी भी एक सड़क हादसे में जान गई थी। जिसके बाद रेखा को नौकरी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
मामले की जांच कराई जा रही है। हादसे की स्पष्ट वजह पता की जा रही है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। -सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed