{"_id":"5f5bb5a28ebc3e6a0b188569","slug":"u-p-s-e-etah-news-agr4588902134","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की बेटी तान्या ने प्राप्त की यूपी पीसीएस में 30 वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की बेटी तान्या ने प्राप्त की यूपी पीसीएस में 30 वीं रैंक
विज्ञापन
जलेसर के गांव वैरहर की बेटी तान्या पीसीएस में हुई चयनित माता पिता के साथ खुशी मनाती हुई- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा, जलेसर। जलेसर क्षेत्र के किसान की बेटी ने यूपी पीसीएस में चयनित होकर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी 30वीं रैंक आई है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय परिजनों की प्रेरणा और गुरुजनों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को दिया है।
जलेसर के गांव बरहर निवासी किसान रवेंद्र सिंह की बेटी तान्या ने यूपी पीसीएस में तीसवीं रैंक प्राप्त की है। तान्या ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय में रहकर पूरी की, इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन बीएचयू से किया और मास्टर डिग्री जेएनयू से प्राप्त की। तान्या ने बताया कि उनके पिता किसान हैं।
तान्या का कहना है कि वह बचपन से ही प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहती थीं। उनकी मेहनत रंग लाई है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है। तान्या रोजाना आठ से दस घंटे तक पढ़ाई करती थीं। वहीं नोट्स तैयार कर उनका निरंतर अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है। मेहनत और लगन वह भी निरंतर बनी रहे तभी मुकाम हासिल किया जा सकता है।