फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two youths died in road accidents, injured woman also died

Etah News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, घायल महिला ने भी तोड़ा दम

Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents, injured woman also died
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार ने साइकिल पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की जान चली गई। जबकि थाना नयागांव क्षेत्र में भी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। थाना बागवाला क्षेत्र में दो दिन पहले हादसे में घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंडी समिति के सामने स्थित काशीराम काॅलोनी निवासी फिरदोश (35) की बाइक की टक्कर से मौत हुई है। चाचा जफर अली ने बताया कि फिरदोश वाहनों की वायरिंग आदि का काम करता था। शुक्रवार की देर शाम साइकिल से घर लौटते समय गोशाला के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जाया गया, यहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक को मौके पर ही छोड़कर चालक भाग गया था। कोतवाली नगर प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि हादसे में युवक की मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। बाइक कब्जे में ले ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं थाना नयागांव क्षेत्र स्थित गांव खरसुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रामनिवास उर्फ निवास सिंह (30) निवासी गही की मौत हुई है। भतीजे अवनीश ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 6.30 बजे मजदूरी करके बाइक से लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। जबकि थाना बागवाला क्षेत्र स्थित गांव हरनावली के पास ऑटो में अज्ञात वाहन ने 30 नवंबर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में करुणा देवी (50) गांव खंदौली थाना जैथरा घायल हो गईं थीं। इनकी आगरा में उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed