फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two youths arrested for GST fraud of Rs 93 lakh

Etah News: 93 लाख की जीएसटी घपला करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for GST fraud of Rs 93 lakh
पुलिस की गिरफ्त में जीएसटी घपलेबाजी के आरोपी। स्रोत पुलिस
जलेसर। फर्जी फर्म के माध्यम से जीएसटी के 93 लाख रुपये हड़पने वाले नगर के दो युवकों को एसआईटी और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसआईटी की जांच में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक गोलू जैन कस्बे की गली बोहरान और विकास कस्बे के मोहल्ला सराय खानम के निवासी हैं। सीओ ज्ञानेंद्र गौतम ने बताया कि इन दोनों ने जैन इंटरप्राइजेज फर्म के माध्यम से कॉपर वायर की सप्लाई गाजियाबाद की पवन ट्रेडर्स को दर्शाई।
विज्ञापन

गाजियाबाद जाकर जांच करने पर जानकारी हुई कि इस नाम की कोई फर्म अस्तित्व में ही नहीं है। माल सप्लाई में जिन वाहनों के नंबर ई-वे-बिल में दर्ज थे, वो वर्ष 2022 में एक्सपायर होकर वर्ष 2025 में कबाड़ में कट चुके थे जबकि वह लगातार कागजों में माल ढोने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवक पर आरोप है फर्जी फर्म तैयार कर वह फर्जी सप्लाई दर्शाकर जीएसटी रिफंड लेते रहे। दोनों युवक पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों के बैक खाते सीज कर दिए गए हैं। विकास का आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed