फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two year old innocent died after falling from roof in Etah

Etah News: खेलते समय छत से गिरा दो साल का मासूम, नीचे पत्थर की ठोकर लगने से निकल गए प्राण; बिलख पड़े घरवाले

Tue, 21 Nov 2023 08:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 08:18 PM IST
सार

एटा में खेलते समय दो साल का मासूम छत से गिर गया। नीचे पत्थर की ठोकर लगने से उसके प्राण निकल गए।भागकर पहुंचे घरवाले तो देखकर बिलख पड़े।

विज्ञापन
Two year old innocent died after falling from roof in Etah
child demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे दो साल का मासूम छत से गिर गया। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी अलीगंज लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घटनाओं में एक महिला सहित दो को छत से गिरकर घायल होने पर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घटना राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुरा की है। गांव निवासी यशपाल सिंह का दो वर्षीय पुत्र मयंक खेलते समय छत से गिर गया। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर परिजन ने भागकर उठाया। मासूम बेहोश हो चुका था। परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बांके बिहारी मंदिर: हादसे का मर्म जान गौरव के 'विवेक' ने रखी थी कॉरिडोर की नींव, सीएम योगी ने दी थी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन दोपहर करीब 12.50 पर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए। बच्चे के बाबा शिव कुमार सिंह ने बताया कि खेलते समय छत से किसी तरह से गिर गया।

यह भी पढ़ेंः- UP: ज्वेलर्स के तीन साल के बेटे को गन पॉइंट पर लेकर दिनदहाड़े लाखों की लूट, भीड़ पर झोंकी फायरिंग; फैली दहशत

वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी अशोक कुमार सोमवार की देर शाम छत से गिर कर घायल हो गया। जबकि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम निवासी दर्शन सिंह की पत्नी रजनी मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे छत से गिरकर घायल हो गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed