{"_id":"69d3f5b750f1527366040c66","slug":"two-women-die-from-heart-attack-and-brain-hemorrhage-etah-news-c-163-1-eta1004-148792-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हार्ट अटैक व ब्रेन हेमरेज से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हार्ट अटैक व ब्रेन हेमरेज से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो महिलाओं को परिजन लेकर आए। जिन्हें चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की शाम करीब 9ः30 भगवान देवी (55) निवासी मानपुर को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ब्रेन हेमरेज से मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि उन्हें कई दिन से ब्रेन हेमरेज की शिकायत थी। उनका निजी उपचार चल रहा था।
वहीं मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार की सुबह 8 बजे गिरजेश देवी निवासी मिलावली को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया। बेटा नीरज ने बताया कि उन्हें कई दिनों से हार्ट की दिक्कत थी। सुबह के वक्त अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
--