फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two thousand candidates gave TGT exam

पांच केंद्रों पर 2 हजार परीक्षार्थियों ने दी टीजीटी की परीक्षा

Sat, 07 Aug 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two thousand candidates gave TGT exam
एटा। उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की लिखित परीक्षा शनिवार को पांच केंद्रों पर आयोजित कराई गई। दो पालियों में करीब दो हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। तीन सौ से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सचल दल के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को टीजीटी की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली में पांच परीक्षा केंद्रों पर 1119 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें 947 उपस्थित और 172 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक दूसरी पाली में 1234 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। जिनमें से 1054 उपस्थित रहे और 180 अनुपस्थित थे। दोनों पालियों में कुल 352 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और दो हजार एक ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। उन्हें सैनिटाइज कराकर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

----------------
एडीएम ने किया निरीक्षण
परीक्षा के दौरान एडीएम (प्रशासन) विवेक कुमार मिश्र ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने शहर में अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी परीक्षा केंद्र का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
केंद्रों पर रहा सचल दल का पहरा
टीजीटी की लिखित परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सचल दल की कड़ी निगरानी रही। पांच केंद्रों के लिए दो सचल दल बनाए गए थे। इनमें शामिल बीएसए संजय सिंह और डायट प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। सचल दल के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगातार निगरानी करते रहे।
-------------------
शनिवार को टीजीटी की परीक्षा पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। किसी तरह की कोई गड़बड़ी या अव्यवस्था की शिकायत नहीं रही है।
- मिथिलेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed