फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   two teenager die

पानी से भरे गड्ढे में फंसीं भैंसों को निकालने के दौरान दो किशोरों की मौत

Mon, 17 Aug 2020 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
two teenager die
एटा/सकीट। थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला गंगा के दो किशोरों की पानी से भरे गड्ढे में फंसी भैंस को निकालने के दौरान मौत हो गई। एक किशोर का शव पानी में उतराने के बाद मौके पर मौजूद अन्य लड़कों को हुई मामले की जानकारी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों के शवों को गड्ढे से बाहर निकलवा लिया है। बाद में बिना पोस्टमार्टम के ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पुत्र रिंकू यादव ने बताया है कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अंशु (16) पुत्र गिर्राज सिंह और रजत (15) पुत्र विजयपाल भैसों को खेतों पर चराने के लिए लेकर गए थे। इस दौरान दो भैंसें गांव सरैया के जंगल में गहरे गड्ढे में घुस गई और इसके बाद बाहर नहीं निकल पा रही थीं।
विज्ञापन

इनको निकालने के लिए पहले अंशु गड्ढे में घुस गया और जब वह डूबने लगा तो रजत उसे बचाने पानी में उतर गया। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण दोनों डूब गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक किशोर का शव पानी पर उतराने के बाद मौके पर अन्य लड़कों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उसके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को पहले अंशु का शव उतराया मिला, उसे निकाल लिया गया। बाद में रजत के शव को भी निकाल लिया गया। प्रधान पुत्र ने बताया है कि पुलिस को हादसे की खबर दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अतुल गौतम ने बताया है कि हादसे की खबर मिल गई है। परिजनों ने अभी तक लिखित में कुछ नहीं दिया है। तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed