फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Players focusing intently to master the magic of hockey.

Etah News: हॉकी का जादू सीखने में जादूगर को 'ध्यान' कर रहे खिलाड़ी

Fri, 28 Aug 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Players focusing intently to master the magic of hockey.
शहर के स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास करने के बाद मौजूद खिलाड़ी और कोच। स्रोत स्वयं
एटा। पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में हॉकी के खिलाड़ी पसीना बहाकर खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। हॉकी कोच खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं। वर्तमान में करीब 45 खिलाड़ी स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें कई खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। खिलाड़ी हाॅकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद को अपना प्रेरणा पुंज मानकर देश के लिए पदक जीतने को बेताब हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जिले के 12 हॉकी खिलाड़ी राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में हॉकी को लेकर उत्साह बढ़ा है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को पासिंग, ड्रिब्लिंग, शूटिंग, डिफेंस और गोल कीपिंग समेत खेल की तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है। स्टेडियम की ओर से खिलाड़ियों के लिए हॉकी स्टिक, गेंद, गोलकीपर किट समेत अन्य आवश्यक खेल सामग्री की निशुल्क व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन

इससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधाओं के साथ अभ्यास करने का अवसर मिल रहा है। हॉकी कोच प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर अपनी कमियों को दूर करने में जुटे हैं। खिलाड़ियों का लक्ष्य देश के लिए पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर चुके बादल
मानपुर गांव के रहने वाले बादल एक होनहार हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग में अपनी प्रतिभा और मेहनत से खेल जगत में पहचान बनाई। बादल ने झांसी और बनारस में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया है। उनका लक्ष्य हॉकी के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव एवं जिले का नाम रोशन करना है।



डेढ़ साल के प्रशिक्षण में दो बार राज्यस्तर पर कर चुकीं प्रतिभाग
शहर के गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली योग्यता सिंह ने स्टेडियम में डेढ़ साल पहले प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। उन्होंने पिछले साल मेरठ में आयोजित सीनियर स्टेट महिला वर्ग में प्रतिभाग किया था। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से इस साल भी उन्होंने अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। स्टेडियम में वह कड़ी मेहनत से वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर देश के लिए मेडल पाना चाहती हैं।

शहर के स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास करने के बाद मौजूद खिलाड़ी और कोच। स्रोत स्वयं

शहर के स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास करने के बाद मौजूद खिलाड़ी और कोच। स्रोत स्वयं

शहर के स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास करने के बाद मौजूद खिलाड़ी और कोच। स्रोत स्वयं

शहर के स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास करने के बाद मौजूद खिलाड़ी और कोच। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed