{"_id":"680a77c2e6c0c24db90c05d8","slug":"two-people-including-mr-died-in-road-accidents-etah-news-c-163-1-sagr1016-132738-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों में एमआर सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों में एमआर सहित दो की मौत
Thu, 24 Apr 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
मृतक गिरंद
- फोटो : मृतक गिरंद
एटा। मौसा को ससुराल छोड़कर आ रहे किशोर की बाइक एक मोपेड से टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे में मोपेड सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना में सकरौली थानांतर्गत राेडवेज बस के चपेट में आकर बाइक सवार एमआर (दवा प्रतिनिधि) की जान चली गई।
थाना सकरौली के गांव गढि़या हसन अलीपुर में मौसी के घर कोतवाली देहात के गांव मानपुर घूमने आए गिरंद (17) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चाचा मानसिंह ने बताया की गिरंद 15-20 दिन पहले अपनी मौसी के घर घूमने आया था। बुधवार को मौसा विजेंद्र सिंह उसे अपनी ससुराल अंगदपुर ले गए। विजेंद्र सिंह वहीं रुक गए और गिरंद को बाइक देकर मानपुर भेज दिया। मानपुर आते समय गांव छछैना के पास सामने से आ रही मोपेड की भिड़ंत बाइक से हो गई।
हादसे में गिरंद की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि पर सवार पिता चंद्रकांत व उनका पुत्र प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृत्यु की सूचना से गिरंद के घर में मातम पसरा हुआ है। चाचा ने बताया कि वह घर में अकेला पुत्र था। उसकी मौत के बाद मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सकरौली थाना क्षेत्र में एटा-टूंडला मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे आगरा से एटा की ओर जा रही रोडवेज बस की चपेट में एक बाइक आ गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार आशुतोष पाठक निवासी गांव खंदारी थाना जैथरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपनी बाइक से आगरा जा रहा था। बताया गया है कि वह आगरा में एक दवा कंपनी में एमआर की नौकरी करता था। उसकी शादी 18 अप्रैल को ही हुई थी।
शादी के बाद ड्यूटी पर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सकरौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चुरथरा भेजा। लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया है।