{"_id":"692ddb50e8fcfc7ab70e30c0","slug":"two-people-including-a-woman-died-in-accidents-etah-news-c-163-1-eta1001-142759-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हादसों में महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हादसों में महिला सहित दो की मौत
Mon, 01 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
मृतक जय किशन का फाइल फोटा।
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक मृतक मंडी में मजदूरी करके परिवार चलाता था। दूसरी घटना में महिला की मौत हो गई और भतीजी घायल हुई है।
मानपुर निवासी आशीष ने बताया कि मोहल्ले के ही निवासी चाचा जयकिशन (55) प्रतिदिन गल्ला मंडी में मजदूरी करने जाते थे। उसी से परिवार का पालन-पोषण करते थे। रोजाना की तरह ही रविवार की देर शाम जीटी रोड पर गांव के सामने वाहन से उतरकर सड़क पार कर रहे थे।
उसी समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से उनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां रात भर चले इलाज के बाद सोमवार की सुबह जयकिशन की मौत हो गई। दूसरी घटना में गांव नगला भिषी थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस निवासी नीरज ने बताया कि रविवार की देर रात बहन राजकुमारी (28) भतीजी लक्ष्मी के साथ सिकंदराराऊ से बाजार कर घर लौट रही थी।
विज्ञापन
गांव के पास उतरते ही इनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए एटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां चिकित्सक ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया और लक्ष्मी को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया।