फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two parties came face to face after caste-specific comments on social media

Etah News: सोशल मीडिया पर जाति विशेष टिप्पणी के बाद आमने-सामने आए दो पक्ष

Mon, 14 Jul 2025 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 14 Jul 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Two parties came face to face after caste-specific comments on social media
एटा। इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी कर दी गई। इसे लेकर अलीगंज कस्बे के गंगा दरवाजा में सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक ने बाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद बाल्मीकि समाज और दूसरे पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। विवाद तूल पकड़ता गया। स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। क्षेत्राधिकारी अलीगंज नितिश गर्ग ने बताया कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। थाना पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। किसी की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्राप्त होने पर मामला पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed