फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two killed in road accidents in Etah

UP: हादसों में दो की माैत...सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्क्कर, अस्पताल में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Sat, 18 Oct 2025 05:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 18 Oct 2025 05:49 PM IST
सार

दिवाली से पहले दो घरों में मातम पसर गया। सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की माैत हो गई। वहीं हादसे में घायल बुजुर्ग ने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Two killed in road accidents in Etah
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

एटा के अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार देर शाम किशोर बाइक की चपेट में आ गया। वह चाचा के साथ बाइक पर बैठकर डीजल लेने जा रहा था। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


गांव कुसाड़ी निवासी उमेश कुमार ने बताया कि भाई सत्यम (16) शुक्रवार देर शाम चाचा के साथ डीजल लेने जा रहा था। गांव से निकलते ही रास्ते में लघुशंका के लिए उतरकर सड़क पार कर रहा था। उसी समय उधर से गुजर रही दूसरी बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और राहगीरों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन सत्यम को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली देहात पुलिस भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। किशोर की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार आ रहे बाबा की सड़क दुर्घटना में मौत, नाती घायल
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव बहगों के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाबा-नाती सहित 3 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल श्यामवीर सिंह (55) और नाती हिमांशू निवासी धरौली को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को आगरा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान श्यामवीर सिंह की मौत हो गई और हिमांशू की हालत नाजुक बनी हुई है। मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed