फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two killed, four injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Fri, 21 Jan 2022 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured in road accidents
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। मेडिकल कॉलेज से एक को आगरा रेफर किया गया है। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला गलुआ निवासी कालीचरन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनका पुत्र पुष्पेंद्र (30) अपने साथी दरबपुर निवासी मनवीर के साथ कार से सिकंदराराऊ की ओर जा रहा था। गाड़ी के आगे एक ट्रक नुमा ट्रेलर जा रहा था। जिसका चालक लापरवाही से उसे चला रहा था। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदुआ के पास ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। इससे कार पीछे से ट्रेलर से भिड़ गई।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र की मौत हो गई और गंभीर घायल मनवीर को एटा मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया गया। वहीं रिजोर थाना क्षेत्र के गांव फफोतू निवासी करन सिंह (35) शुक्रवार सुबह अपनी ससुराल जसराना थाना क्षेत्र के गांव जरैला बाइक से जा रहा था। थाना क्षेत्र में सिंहपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे करनसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कोतवाली देहात क्षेत्र में बाईपास के पास बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी शाहजहान, अयाज और देहली गेट ईदगाह निवासी हिना घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed