फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two bikes collide head-on, one dead, three serious

Etah News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

Thu, 21 Sep 2023 10:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 21 Sep 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide head-on, one dead, three serious
जलेसर। थाना क्षेत्र में जलेसर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी अंकित (19) की हादसे में मौत हुई है। भाई राजीव ने बताया कि बुधवार को अंकित तथा उसके बाबा अतर सिंह एक त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ताऊ पप्पू की बेटी की ससुराल मई मुरसान जिला हाथरस में यह कार्यक्रम था। दोपहर करीब 1.30 बजे जैसे ही इनकी बाइक सासनी जलेसर मार्ग स्थित गांव अन्निया पालोंदी के बीच पहुंची तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे इलाज के लिए कोई कहीं ले जाता, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं बाइक पर अंकित के साथ सवार बाबा अतर सिंह और दूसरी बाइक पर सवार संदीप निवासी खेड़ा थाना जलेसर सहित एक अन्य बुरी तरह घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed