फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two bike riders injured in tractor collision

Etah News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

Wed, 01 Mar 2023 06:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 01 Mar 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in tractor collision
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
विज्ञापन


परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र भी गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात को ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल हुए दो लोगों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया है। अन्य हादसे में परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र सड़क हादसे में घायल हुए हैं।
लहचोरा निवासी पंकज कुमार और तैली घमोरी निवासी अरुण चौहान बाइक से दावत खाने के लिए सिढ़पुरा गए थे। रात को लौटते समय परौली के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालात गंभीर बताते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा में एक निजी अस्पताल में इनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, थाना बागवाला क्षेत्र के गांव पहरई निवासी शिवनारायण और राहुल कुमार बुधवार को हाईस्कूल की परीक्षा देकर अपने घर बाइक से लौट रहे थे। जरैया गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने शिवनारायण की स्थिति गंभीर बताते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed