{"_id":"683204a05a17d15e5a0d1ef6","slug":"two-bike-riders-injured-in-collision-with-tempo-etah-news-c-163-1-eta1003-133969-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
Sat, 24 May 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 24 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हुए। उनको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज भेजा गया।
हादसा शुक्रवार रात क्षेत्र के गांव मितौलिया के पास हुआ है। इसमें अश्वनी निवासी ककराला थाना पटियाली एवं विपिन निवासी कंपिल घायल हुए हैं। दोनों किसी रिश्तेदारी में अलीगंज आए हुए थे। यहां से वापस जाते समय मितौलिया गांव के पास उनकी बाइक टेंपो से टकरा गई। इसमें दोनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। रास्ते में गुजर रहे किसी व्यक्ति ने दोनों घायल युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को मेडिकल कालेज भेज दिया गया। घायल युवकों के रिश्तेदार गोविंद ने बताया कि इलाज के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
दूध लेने जा रहे युवक को चपेट में लेकर मकान से टकराई कार
एटा। शिकोहाबाद मार्ग पर साइकिल से दूध लेने जा रहे युवक को कार ने चपेट में ले लिया। इससे वह घायल हो गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर एक मकान में जा टकराई। वहीं अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दंपती सहित 5 लोग घायल हो गए।
कोतवाली देहात के संगम विहार कॉलोनी गांव असरौली निवासी राघवेंद्र बाबू मिश्रा ने बताया कि सुबह 6 बजे छोटा भाई अजेंद्र बाबू मिश्रा निवासी बापूनगर गंगनपुर से दूध लेने साइकिल से जा रहा था। उद्देतपुर के पास शिकोहाबाद की ओर से आ रही कार ने अजेंद्र की साइकिल को चपेट में ले लिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उपचार चल रहा है। कार को छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन
अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला सेवा के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मुद्रेश कुमार निवासी गहराना और आकाश कुमार निवासी गादुरी घायल हो गए। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। अन्य सड़क दुर्घटना में बाइक सवार टिंकू और उनकी पत्नी रश्मि निवासी गंजडुंडवारा जिला कासंगज घायल हुए हैं। गांव अमृतपुर थाना जैथरा निवासी अखंड प्रताप गांव के पास ही पैदल जा रहा था। वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।