फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two bike riders died after being hit by a vehicle

Etah News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Wed, 28 Jan 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 28 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died after being hit by a vehicle
सड़क हादसे में घायल हुए युवक का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
एटा। शिकोहाबाद मार्ग पर चपरई मोड़ के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनोें मृतक आपस में रिश्तेदार हैं और किसी काम से बाइक पर सवार होकर शिकोहाबाद की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी रिषभ ने बताया कि वह मंगलवार को घर पर काम कर रहा था। उसी समय भाई सुखलेश (28) ने उनसे कहा कि बाइक लेकर किसी आवश्यक कार्य से जा रहा हूं। लगभग एक घंटे बाद एक व्यक्ति का कॉल आया और बताया कि भाई शिकोहाबाद मार्ग पर एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जब वहां पहुंचे तो पता चला कि बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया है। जब इमरजेंसी आए तो पता चला कि भाई सुखलेश के साथ दूर के रिश्तेदार बबलू (40) निवासी मचन पलिया थाना जसराना घायल हुए थे। बबलू को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि वह गांव में खेती करके परिवार का गुजारा करते थे। उनके दो बेटे हैं, जो पत्नी के साथ शहर के मोहल्ला वर्मा नगर में रहकर पढ़ाई करते हैं। यहां से घर जाने के लिए सुखलेश के साथ निकले थे। हादसे में बबलू की मौत हो गई। जबकि सुखलेश का एक पैर जांघ के पास से कट गया। गंभीर हालत में चिकित्सक ने उनको आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में वसुंधरा कस्बा के पास उसकी भी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed