फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Truck derails on Link Road, major accident averted

Etah News: लिंक रोड पर ट्रक बेपटरी, बड़ा हादसा टला

Sun, 29 Mar 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Truck derails on Link Road, major accident averted
जैथरा में अनियंत्रित ट्रक सड़क से नीते उतरा। संवाद
जैथरा। कोतवाली के सामने लिंक रोड पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा होने से बच गया। गांव जखा लालपुर सहित कई गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गया। रोड से करीब ढाई फुट नीचे खेत होने के कारण ट्रक एक तरफ झुक गया लेकिन पलटने से बच गया। ट्रक के केबिन में बैठे लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे के बाद रात में आस-पास मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामने से आ रहे वाहन को जगह देने के दौरान ट्रक चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पटरी से उतरकर खेत में फंस गया। ग्रामीणों यह भी बताया कि ट्रक चालक हादसे के समय नशे में धुत था। उसे यह भी पता नहीं चला कि कब ट्रक सड़क छोड़कर खेत में जा घुसा। रविवार सुबह करीब 11 बजे तक ट्रक खेत में फंसा हुआ दिखाई देता रहा। पुलिस व जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed