{"_id":"696a7a0c93f8df9a830f0459","slug":"truck-cleaner-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-while-changing-a-tyre-etah-news-c-163-1-eta1003-145012-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वाहन की चपेट में आने से टायर बदल रहे ट्रक क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वाहन की चपेट में आने से टायर बदल रहे ट्रक क्लीनर की मौत
Fri, 16 Jan 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। सादाबाद रोड पर शुक्रवार की दोपहर सड़क पर गुजर रहे वाहन की चपेट में आने से टायर बदल रहे ट्रक क्लीनर की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए सुरेश चंद्र क्षेत्र के गांव नगला मितन का निवासी था जो ट्रक पर क्लीनर था।
सादाबाद से जलेसर आते समय बृहस्पतिवार को नगला दयाराम के पास ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। पंक्चर टायर को बदलते समय वहां से तेज गति से गुजरे वाहन ने उसको चपेट में ले लिया। घायल सुरेश को गंभीर हालत में आगरा ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
सड़क हादसे में मौत की प्राथमिकी
जलेसर। ग्राम रामगढ़ी निवासी विनोद यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि 11 जनवरी की देर शाम को जलेसर-अवागढ़ रोड पर नगला महासुख पर कैंटर की टक्कर से पुत्र राहुल की मौत हो गई थी और उसका साथी वीरेंद्र घायल हुआ था जिसे आगरा भेजा गया था। गांव नरौरा निवासी दिनेश ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 7 दिसबंर की दोपहर को निधौलीकलां मार्ग पर स्थित रेजुआ गांव के पर एक बाइक सवार ने उसके भाई शीलेंद्र में टक्कर मार दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। आगरा में उपचार चल रहा था।