फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Trouble due to fog, sunshine brought down the temperature

Etah News: कोहरे से आफत, धूप ने संभाला तापमान

Mon, 22 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to fog, sunshine brought down the temperature
एटा। ठंड का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से लोगों की दिनचर्या और सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। दोपहर में निकली धूप ने तापमान को कुछ संभाला। अधिकतम में 2 और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। अगले तीन दिन आसमान तो साफ रहेगा लेकिन तेज हवा चलने से मुसीबत रहेगी।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम से ही कोहरा छाने लगा था जो रात बढ़ने के साथ ही बढ़ता गया। सुबह के समय जब लोग सोकर उठे तो हर ओर कोहरा ही कोहरा नजर आया। सुबह करीब 8 बजे तक घना कोहरा बना रहा। इसकी वजह से दृश्यता 15 मीटर से भी कम रही। इसका सबसे अधिक असर यातायात संचालन पर देखा गया। अधिकांश समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लंबी दूरी पर जाने वालों ने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए और कोहरा कम होने का इंतजार करने लगे। जो वाहन चल भी रहे थे उनकी रफ्तार बेहद कम थी। सुबह 8 बजे के बाद से कोहरा छंटना शुरू हुआ।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:30 बजे धूप निकली। इसके बाद लोगों ने कुछ राहत महसूस की। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एसके सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन कोहरे और बादल के लिहाज से राहत भरे हो सकते हैं। आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। इन दिनों हवा की रफ्तार 17 किमी प्रति घंटे तक रहेगी जो लोगों को परेशान कर सकती है। इसके बाद 26 दिसंबर से बादल छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed