फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tricolor frills started getting spoiled within a week

Etah News: तिरंगा झालरें एक सप्ताह में ही होने लगीं खराब

Sun, 02 Apr 2023 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Apr 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Tricolor frills started getting spoiled within a week
एटा। नगर पालिका की ओर से शहर के मुख्य मार्ग जीटी रोड पर लगे बिजली खंभों पर तिरंगा झालरें लगाईं गईं थीं। एक सप्ताह भी झालरों को लगाए नहीं हुआ और खराब होने लगी हैं। इसको लेकर तमाम सवाल उठाएं जा रहे हैं।नगर पालिका परिषद द्वारा करीब तीन लाख रुपये की लागत से शहर के जीटी रोड स्थित बिजली के खंभों पर तिरंगा झालर लगाने का काम किया जा रहा है, लेकिन झालरों की गुणवत्ता ठीक नहीं होने की वजह से अभी से खराब होना शुरू हो गईं हैं। गोशाला से शहर की ओर आते वक्त करीब आठ से दस बिजली के खंभों पर तिरंगा लाइटें जलना बंद हो चुकी हैं। बीच-बीच से इनकी लाइटें खराब हो चुकी हैं। इसकी वजह से लोग इसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर रहें हैं।
विज्ञापन

----------------
बिजली के खंभों पर लगाई उल्टी झालर

नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को तिरंगा के रंग का ज्ञान तक नहीं हैं, तिरंगा का हरा रंग ऊपर होता है या नीचे। पालिका के कर्मचारियों ने गोशाला की तरफ बिजली के दो खंभों पर उल्टी तिरंगा झालर लगा दी है। हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे कर दिया गया है। जिसकी वजह से कई लोग तिरंगा का अपमान मान रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के बिजली के खंभों पर लगाई गई तिरंगा झालर अभी से ही खराब होने लगीं हैं। एक सप्ताह भी नहीं बीता उससे पहले ही खराब हो चुकी हैं। - अनुज गुप्ता, पीपल अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका के कर्मचारियों को तिरंगा के रंगों के ज्ञान का अभाव प्रतीत हो रहा है। गोशाला के पास तिरंगा की झालर उल्टी लगा दी गई हैं। इससे हमारे तिरंगे का अपमान हो रहा है। - जितेंद्र कुमार, जीटी रोड


पालिका द्वारा लगाई जा रही तिरंगा झालरें खराब हो रहीं हैं, उसकी मरम्मत कराई जाएगी। झालर लगाने वाली कंपनी की ओर से एक साल की वारंटी दी गई है। जहां उल्टी तिरंगा झालर लगा दी है उसे सही कराया जाएगा। - एसके गौतम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed